Movie prime

हरियाण सरकार ने महिला कर्मचारियों की मौज, पंसद के स्टेशन पर मिलेगी नियुक्ति 

सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त निकायों में तैनात तृतीय और चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों को पसंद के जिलों में नियुक्ति देने के लिए नीति तैयार की जा रही है। हरियाणा में आनलान तबदालों का सिलसिला अप्रैल माह में शुरू होने वाला हैं। इसलिए सरकार ने तबादलों में इस फार्मूले को लागू करने की योजना बनाई हैं।
 
तीन साल के लिए दिया जाएगा पहला स्टेशन
विभिन्न विभागों व निगमों में तैनात महिला कर्मचारी अपनी पंसद के जिले में नियुक्ति ले सकती हैं

हरियाणा सरकार ने महिलाओं कर्मचारियों के लिए मौज कर दी हैं। हरियाणा के विभिन्न विभागों व निगमों में तैनात महिला कर्मचारी अपनी पंसद के जिले में नियुक्ति ले सकती हैं। हालांकि यह नियम केवल तृतीय व चतुर्थ श्रेणी में तैनात महिलाओं के लिए लागू होगा। हरियाणा सरकार ने इसके लिए योजना तैयार कर ली हैं और जल्द ही इसको लागू कर दिया जाएगा।

सरकार के पास बार-बार सिफारिश पहुंच रही थी कि महिला कर्मचारियों की घर से दूर दूसरे जिलों में तैनाती की गई हैं। इसके कारण महिलाओं को परेशानी होती हैं। सरकार ने महिलाओं की इस समस्या को समझते हुए पालिसी तैयार कर रही हैं। ताकि महिला अपने जिले में तैनात हो सकें। हरियाणा में महिला कर्मचारियों को अब मनचाहे जिले में नियुक्ति मिल सकेगी।

सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त निकायों में तैनात तृतीय और चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों को पसंद के जिलों में नियुक्ति देने के लिए नीति तैयार की जा रही है। हरियाणा में आनलान तबदालों का सिलसिला अप्रैल माह में शुरू होने वाला हैं। इसलिए सरकार ने तबादलों में इस फार्मूले को लागू करने की योजना बनाई हैं।

जहां महिलाओं को उनके जिलों में तैनात दी जाएगी, वहीं महिलाओं की नियुक्ति के लिए कैटेगरी के हिसाब से प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार की योजना के तहत इससे पहले प्राथमिकता अविवाहित, तालकशुदा व विधवा महिला कर्मचारियों को पहले को दी जाएगी।

इन महिलाओं को जनरल ट्रांसफर ड्राइव में हिस्सा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे महिलाओं को आनलाइन तबादला पालिसी में भी बड़ी राहत मिलने वाली हैं। तबादला पालिसी में महिला कर्मचारियों को अतिरिक्त अंक भी मिलेंगे। शत-प्रतिशत दिव्यांग या 80 प्रतिशत दिव्यांग कर्मचारी को उसकी पहली पसंद का स्टेशन ही दिया जाएगा।

तीन साल के लिए दिया जाएगा पहला स्टेशन

सरकार की पालिसी के अनुसार विवाह के बाद उनसे विकल्प लिया जाएगा। इसमें नवविवाहिता या अन्य उक्त श्रेणी की महिला कर्मचारियों को पहले तीन साल के लिए स्टेशन दिया जाएगा। अगर तीन साल तक काम कर रही महिला कर्मचारियों को ट्रांसफर ड्राइव उसके पसंद का पहला, दूसरा या तीसरा स्टेशन दिया जाएगा।

पंसद की नियुक्ति के लिए शिक्षकों को करना होगा इंतजार 

हरियाणा में अपनी पंसद के स्कूल में नियुक्ति करवाना चाहने वाले अध्यापकों को अभी तबादले के लिए इंतजार करना पड़ेगा। सरकार ने पहले आनलाइन ट्रांसफर के लिए 31 मार्च तक का समय दिया था, लेकिन अभी इसमें समय लेगा। सरकार के अनुसार अध्यापकों का तबादला 31 मई तो हो सकता हैं। हरियाणा में करीब एक लाख अध्यापकों का तबदाला होना हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने माना कि 31 मई तक ही ऑनलाइन ट्रांसफर किए जा सकेंगे।