Haryana Constable Recruitment : हरियाणा कांस्टेबल भर्ती फिजिकल को लेकर आया अपडेट, हर पद के लिए 55 युवाओं ने किया आवेदन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली गई पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में जोश देखने को मिला। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए आवेदन मांगने गए है। शनिवार को अंतिम तिथि है, लेकिन शुक्रवार तक तीन लाख युवाओं ने आवेदन कर चुके है, जबकि पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि शनिवार यानी 31 जनवरी रात 11.59 बजे तक है।
ऐसे में अंतिम दिन भी भारी संख्या में आवेदन आने का अनुमान है, अगर शुक्रवार तक बात की जाए तो औसतन एक पद पर 55 युवाओं ने आवेदन किया है। ऐसे में भर्ती में युवाओं को कड़ा कंम्पीटिशन का सामना करना पड़ेगा। हालांकि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पहले की क्लीयर कर चुका है कि 31 जनवरी को आवेदन की अंतिम तिथि है और इसके बाद आवेदन करने की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसे में शनिवार रात को आवेदन की प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पहले ही कह चुका है कि आवेदन की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। इसलिए शनिवार रात को आवेदन की प्रक्रिया बंद होते ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भर्ती की प्रक्रिया को आगे शुरू कर दिया जाएगा।
चयन आयोग के सूत्रों के अनुसार हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही हरियाणा पुलिस द्वारा फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
इन पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि भर्ती को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। एचएसएससी द्वारा पुरुष कांस्टेबल के 4500, महिला कांस्टेबल के 600 तथा हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए 400 पदों पर भर्ती की जानी है।
