हरियाणा

OPS लागू करने की मांग को लेकर साईकिल यात्रा निकाल रहे कर्मचारी पहुंचे अंबाला, 23 जून को चंडीगढ़ कूच का ऐलान 

Ajay Sehrawat: हरियाणा में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू करने की मांग को लेकर साईकिल यात्रा निकाल रहे कर्मचारियों का जत्था अंबाला में प्रवेश कर चुका है। यमुनानगर से सुबह 6 बजे चली यात्रा नारायणगढ़ पहुंची और यहां विधायक शैली चौधरी ने यात्रा का स्वागत किया।

बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आह्वान पर यह साईकिल यात्रा 2 जून को महेन्द्रगढ़ के नांगल चौधरी से शुरू हुई थी। ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शुक्रवार यानी कल ये कर्मचारी चंडीगढ़ का रूख करेंगे।

अंबाला जिले के कर्मचारियों ने सुबह साढ़े 10 बजे गदौली के पास पुल पर साइकिल यात्रा का स्वागत किया। इसके उपरांत सुबह 11 बजे सैनी धर्मशाला में स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

प्रतिदिन 12 घंटे का सफर

OPS बहाली की मांग को लेकर साईकिल यात्रा निकाल रहे कर्मचारी प्रतिदिन 12 घंटे सफर तय कर रहे हैं। कर्मचारी शाम को 6 बजे निर्धारित जगह पर रात्रि ठहराव कर रहे हैं। आज अंबाला में कर्मचारी लोगों को पुरानी पेंशन स्कीम के लाभ और न्यू पेंशन स्कीम के नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

कल यानि 23 जून पंचकूला और चंडीगढ़ साइकिल यात्रा पहुंचेगी और इसी दिन चंडीगढ़ कूच करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को ज्ञापन सौंप OPS लागू करने की मांग कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   Naveen naru arrested : हरियाणवी कलाकार नवीन नारु अरेस्ट, महिला सहयोगी से रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

 

 

Vikas Malik

मेरा नाम विकास मलिक है। मैं पिछले 16 साल से पत्रकारिता में हूं। मेरी सेवाएं इंडिया न्यूज, इंडिया न्यूज हरियाणा, साधना न्यूज, एमएचवन न्यूज, साधना न्यूज हरियाणा, डीएन कॉलेज हिसार, खबरें अभी तक, चैनल वन न्यूज, न्यूज नेशन, माखन लाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी, नोएडा कैंपस, एएनबी न्यूज, लिविंग इंडिया न्यूज, टीवी हिंदुस्तान, युवा हरियाणा पर दी हैं। मेरा पत्रकारिता में चैनल हेड से लेकर सभी डिपार्टमेंट के अनुभव है।
Back to top button