Movie prime

इस चर्चित अभिनेत्री ने मुस्लिम धर्म को छोड़ा, नए नाम गीता भारद्वाज से हो रही वायरल 

Urfi Javed ने कहा कि वह इस्लाम धर्म को छोड़ चुकी हैं

 
Urfi Javed ने कहा कि वह इस्लाम धर्म को छोड़ चुकी हैं

Urfi Javed : सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री एवं इंटरनेट मीडिया पर्सनैलिटी उर्फी जावेद ने अब धर्म को लेकर चर्चा में है। जहां पर सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद को गीता भारद्वाज के नाम से वायरल हो रही है। हालांकि यह मामला उस समय चर्चा में आया जब इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी द्वारा कहा गया कि उर्फी जावेद को मुस्लिम धर्म से निकाल दिया।

इस पर उर्फी जावेद ने कहा कि वह इस्लाम धर्म को पहले ही छोड़ चुकी है। उनका इस्लाम धर्म से कोई लेना देना है और कहा कि वह अब किसी भी धर्म को नहीं मानती है। उर्फी ने खुद को नास्तिक बताया।

यह प्रतिक्रिया उस विवाद के बाद आई है, जिसमें इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दावा किया था कि मुसलमानों ने उर्फी जावेद को इस्लाम से बाहर कर दिया है और उनका नाम बदलकर गीता भारद्वाज रख दिया गया है। उर्फी ने इन दावों को बेबुनियाद बताते हुए कहा, "मैं खुद बहुत पहले इस्लाम छोड़ चुकी हूं। ये सब बातें कौन बना रहा है?" नाम बदले जाने की खबरों पर उन्होंने कहा, "किसने कहा ये सब, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।"