Haryana Bjp News : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा, अब यह मिलेगी नई जिम्मेवारी

Parvesh Mailk
2 Min Read
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा अब यह मिलेगी नई जिम्मेवारी

Haryana Bjp News : नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाते ही पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया हैं। मनोहरलाल फिलहाल करनाल विधानसभा से विधायक थे और लगातार दूसरी योजना में हरियाणा (Haryana Bjp News) के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे थे,

लेकिन जजपा के साथ गठबंधन टूटने के साथ ही मनोहरलाल की जगह पर नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बना दिया हैं।

हालांकि गुरुग्राम की रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने मनोहरलाल की जमकर तारीफ की थी, लेकिन उसके अगले दिन ही उनको बदल दिया। इसके चलते उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया था। बुधवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल विधानसभा में मौजूद रहे और जहां पर उनकी उपस्थिति में ही नायब सैनी ने विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया हैं।

जैसे ही विधानसभा का विशेष सत्र खत्म हुआ तो उन्होंने विधानसभा के सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया और उन्होंने यह इस्तीफा विधानसभा के अध्यक्ष को सौंपा हैं।

ये भी पढ़ें :   BPL card news: इन BPL कार्डों पर चलेगी हरियाणा सरकार की कैंची, इन नियमों के चलते कट रहा नाम

 

मनोहरलाल के इस्तीफे के बाद अब उनको जल्द ही नई जिम्मेवारी देने जाने वाली हैं। सूत्रों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल कने पंजाब का राज्यपाल बनाया जा रहा हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हैं और उस पर नजर रखने के लिए भाजपा को किसी जानकार व्यक्ति की जरूरत हैं। ऐसा मना जा रहा है कि जल्द ही मनोहरलाल के राज्यपाल बनाने की घोषणा हो सकती हैं।

एमएलए रहते हुए वह राज्यपाल नहीं बन सकते थे। इसलिए पहले उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया हैं। पंजाब के गवर्नर बनकर चंडीगढ़ से पंजाब के साथ हरियाणा (Haryana Bjp News) पर नजर रखेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा। करनाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।