हरियाणा

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने दिनों की पेरोल पर बाहर आया गुरमीत राम रहीम

Sirsa News: डेरा सच्चा सौदा, सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के अनुयायियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। साध्वियों से यौन शौषण और पत्रकार मर्डर केस में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख को 30 दिन की जमानत मिल गई है और वह कुछ ही देर में जेल से बाहर आ जाएगा।

राम रहीम इस बार भी UP के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ही रहेगा। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं और वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

वहीं राम रहीम की बुधवार रात को एक वीडियो वायरल हुई। इस वीडियो में राम रहीम बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भगवान से दुआ मांग रहा है और डेरा प्रेमियों से राहत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील कर रहा है।

ये भी पढ़ें:   हरियाणा के मुख्य सचिव ने ई-आवास मॉड्यूल में किराये की जानकारी को अपडेट करने का दिए निर्देश
Back to top button