हरियाणा

हरियाणा में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए खुशखबरी, आज से सक्रिय होगी प्री- मानसून की गतिविधियां; 30 जून तक बरसेंगे बदरा

 

Haryana Weather Update: पूरे उत्तर भारत समेत भीषण गर्मी से जूझ रहे हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसे बंगाल की खाड़ी पर बनने वाले कम दबाव के क्षेत्र से भी नमी मिलेगी।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस मौसम प्रणाली से हरियाणा में 30 जून तक बारिश की संभावना रहेगी। उधर सिरसा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी उष्ण आर्द्र हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और उमस भरी पसीने वाली गर्मी अपने रंग दिखा रही है। इस कारण से दोपहर बाद हीट क्लाउड देखने को मिल रहे हैं और बूंदाबांदी व बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आने वाले 24-48 घंटों में हरियाणा, दिल्ली- NCR में एक बार फिर से दक्षिणी पूर्वी हवाओं का आगाज देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। वहीं शनिवार शाम तक उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा।

ये भी पढ़ें:   Rewari News : हरियाणा में भांजी की शादी में भाई ने भरा सवा करोड़ रुपए का भात

एक टर्फ रेखा दक्षिणी पंजाब से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के पूर्वी हिस्से से होती हुई मध्य प्रदेश तक बनेगी। इस वजह पछुआ और पूरवा हवाओं के मिलन से बादल अपना डेरा जमा लेंगे और हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के पूर्वी हिस्सों पर 24 जून से प्री- मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी।

धीरे धीरे प्रदेश में 25 से 30 जून के दौरान इन गतिविधियों का विस्तार देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 24-48 घंटों में सम्पूर्ण हरियाणा, दिल्ली व एनसीआर और जिला महेंद्रगढ़ में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है।

 

Back to top button