Haryana breed cow : बेटी की तरह गाय की विदाई, जींद के युवक ने 1.88 लाख रुपए में खरीदी गाय, 21 लीटर देती है दूध
Haryana breed cow : नोटों की माला पहनाकर की गाय की विदाई, इस नस्ल की है गाय, ये है खासियत, जानिए

Haryana breed cow : हरियाणा में एक दिल को छू लेने वाला मामला सामने आया है। रेवाड़ी जिले के गांव बव्वा में एक गाय की विदाई बेटी की विदाई की तरह की गई और इसे विदा करते समय नोटों की माला पहनाई गई। दरअसल जींद के एक युवक ने इस गाय को खरीदा है। इस गाय की कीमत एक लाख 88 हजार रुपए लगी और यह गाय 21 लीटर दूध देती है। इस गाय की खासियत ये है कि हरियाणा नस्ल (Haryana breed cow) की ये गाय पांच या 10 नहीं बल्कि एक बार में पूरे 21 लीटर दूध देती है। अममून इस नस्ल की 90 प्रतिशत गायें 10 से 12 लीटर ही दूध देती हैं।
रेवाड़ी के गांव बव्वा निवासी पशु पालक सोनू ने बताया कि उसके परिवार ने इस गाय को बेटी की तरह दुलार दिया। उनकी गाय की खूबी यह है कि ये देखने में अति सुंदर, इसकी हाइट अन्य गायों के मुकाबले कहीं ज्यादा और दूध देने की क्षमता भी काफी ज्यादा है। गाय को (Haryana breed cow) बेचने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन कुरुक्षेत्र मेले में अजय से हुई मुलाकात के बाद दोस्ती बढ़ गई और फिर अजय को ये गाय पसंद आई तो उसे दे दिया।

पशु पालक सोनू बताते है कि उसके पास वैसे तो गिर नस्ल की दो और भी गाय है, लेकिन हरियाणा नस्ल की इस गाय का कर्ज वह कभी नहीं चुका सकते। इस गाय माता ने उसे बहुत कुछ दिया। दो दिन पहले जींद जिले के गांव दोरड़ निवासी अजय गाय खरीदने के (Haryana breed cow) लिए रेवाड़ी में आया था। लेकिन उसे कोई गाय पसंद नहीं आई। इसके बाद दोस्ती के नाते अजय उसके घर आया तो उसे ये गाय पसंद आ गया। अजय के सामने ही उसने पूरे 21 लीटर दूध निकालकर दिखाया।
इसके बाद अजय ने गाय को 1 लाख 88 हजार रुपए में खरीद दिया। सोनू का कहना है कि वैसे तो कई बार पहले भी लाखों रुपए में पहले भी गायें बिकी है। लेकिन उनकी गाय की कोई कीमत नहीं है। ये मेरे लिए अनमोल चीज रही है। अमूमन हरियाणा नस्ल की इस प्रकार की गाय (Haryana breed cow) बहुत कम ही देखने को मिलती है। सोनू के पूरे परिवार ने बेटी की तरह गाय की विदाई की। उसके गले में नोटों की माला पहनाई। इस दौरान गांव की सरपंच सुनीता के अलावा ग्रामीण भी इस पल के गवाह बने। सोनू के पास एक गिर नस्ल की बछिया भी है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए लग चुकी है।