Haryana Mosam update : हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, 5 दिन तक मौसम का ये रहेगा हाल

Clin Bold News
2 Min Read
IMG 20240131 WA0003

Haryana Mosam update : हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया हैं। जबकि कुछ जिलों मे येलो अर्लट जारी कर दिया है। इसलिए विभाग की गाडलाइन के हिसाब से घर से निकाले।

 

31 से 5 फरवरी तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में 30 जनवरी, 2 और 5 फरवरी को तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। इनके प्रभाव से 31 जनवरी से 5 फरवरी के बीच पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां होगी।

 

वहीं भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद व पलवल में बिखराव वाली बारिश की संभावना है। इन जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों की ओर से अगले पांच दिन तक रात का तापमान नीचे आ सकता है। 1 फरवरी के आस पास हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। 31 जनवरी को आंशिक बादलवाई होगी।

ये भी पढ़ें :   Loksabha election : BJP के 6 उम्मीदवारों की घोषणा : खट्‌टर को इस्तीफा देते ही टिकट, सिरसा से सुनीता दुग्गल का टिकट कटा, तंवर लड़ेंगे

 

इन जिलों में अलर्ट
हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत में मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में ऑरेंज और महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Share This Article