हरियाणा

Haryana News: पहाड़ों पर बरसात से मिली राहत, हथिनी कुंड बैराज के गेट किए गए बंद

  • पहाड़ों पर कम हुई बरसात से राहत

 

  • हथिनी कुंड बैराज के गेट किए गए बंद

 

  • हथिनी कुंड बैराज पर इस समय चल रहा 88329 क्यूसेक पानी

 

  • 96 घंटे लगातार बहता रहा हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली की तरफ पानी

 

बता दें कि दिल्ली में मॉनसून की बारिश के सीजन में हथिनीकुंड बैराज की चर्चा जरूर होती है। जब भी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा आता उसके पीछे बारिश के साथ ही दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर की जगह का जिक्र जरूर होता है।

 

कहां है हथिनी कुंड बैराज

हरियाणा के यमुनानगर जिले में हथिनीकुंड बैराज स्थित है। यमुना नदी पर इस बैराज का निर्माण साल 1996 में सिंचाई के उद्देश्य से शुरू किया गया था। साल 1999 में हरियाणा के तत्कालीन सीएम बंसीलाल ने इसका उद्घाटन किया था। हालांकि, इसने साल 2002 के बाद ही पूरी तरह से काम करना शुरू किया था।

इसका काम हिमाचल में ऊपरी इलाकों से आने वाले पानी को नियंत्रित करना है। बैराज की लंबाई 360 मीटर है। इस बैराज में 10 फ्लड गेट लगे हैं। इस बैराज के निर्माण पर 168 करोड़ रुपये का खर्च आया था। इस बैराज की क्षमता 10 लाख क्यूसेक पानी को सहन करने की है। अब यहां गेटों की संख्या बढ़कर 18 हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:   Haryana News: हरियाणा में सरकार का बड़ा फैसला, अब दान में मिली जमीन बेच सकेंगे धौलीदार ब्राह्मण
Back to top button