Haryana Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बढ़ेंगी मुश्किलें

Haryana Weather Alert: हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। अब जैसे तैसे स्थिति काबू में आई है। लेकिन, मौसम विभाग ने अब 2 दिनो का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जो भारी बारिश आने का संकेत है।
कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अगर तेज बारिश होती है तो बाढ़ से घिरे क्षेत्रों में हालात बिगड़ सकते हैं। बता दें कि प्रदेश हरियाणा के करीब 12 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम में भी अगले 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून टर्फ का पश्चिमी छोर अब उत्तर की तरफ सामान्य स्थिति में पहुंच रहा है, जिससे मॉनसून की सक्रियता हरियाणा राज्य में अगले कुछ दिनों में बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में 17 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा के साथ 20 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश भी हो सकती है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पंजाब पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है, जिससे हरियाणा के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं बढ़ेंगी और बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। बता दें कि रविवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी रविवार सुबह और शाम बारिश हुई।