Haryana Weather Alert: हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, इन 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी, देखें

Ajay Sehrawat: भयंकर गर्मी से जूझ रहे हरियाणा के लोगों को बहुत जल्द राहत मिलने जा रही है। मानसून के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे लोगों को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। मौसम विभाग ने मानसून आने की तारीख फाइनल कर दी है।
राज्य में 30 जून को मानसून दस्तक देगा। अच्छी बात यह है कि 25 जून से सूबे में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। इससे पहले कई बार मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में भी आया है।
आज से अंगड़ाई लेगा मौसम
हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार 25 जून रात से 27 जून के दौरान हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम बदल जाएगा। इस दौरान हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम प्री-मानसून बारिश आने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो मानसून के आगमन से पहले हरियाणा के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होगी। यदि इन दिनों बारिश लगातार और अच्छी मात्रा में होती है तो इसे भी मानसून के आगमन का अच्छा संकेत माना जाएगा।
किसानों के लिए सोना बनकर बरसेगी बारिश
हरियाणा में जीटी बैल्ट के 7 जिलों को तो धान का कटोरा कहा जाता है। हरियाणा में खरीफ की फसलों में सबसे बड़े क्षेत्र में धान की बुआई की जाती है। बारिश को देखते हुए किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। हरियाणा में अगर इसी महीने मानसून दस्तक देता है तो किसानों को इससे जबरदस्त फायदा पहुंचेगा।