Haryana Weather : हरियाणा, पंजाब सहित दिल्ली में प्री मानसून की बरसात शुरु, मौसम विभाग का अनुमान अगले कई दिनों तक भारी बारिश होने की सम्भावना

Haryana Weather : हरियाणा, पंजाब सहित दिल्ली आदि राज्यों में प्री मानसून की बरसात ने दस्तक दे दी है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा सहित इन राज्यों में अगले कई दिनों तक भारी बरसात होने की सम्भावना है।
आपको बता दे की हरियाणा के हांसी, हिसार,फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल आदि कई जिलों में सुबह 3 बजे से लगातार बरसात जारी है।
बिजली भी कड़क रही है। इसे प्री-मानसून बारिश माना जा रहा है।
इससे तापमान तो गिरेगा ही लोगों को भी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में रविवार को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।
तेज बारिश का अनुमान है। इससे तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग के कहना है कि अगले कुछ दिन बारिश का सिलसिला रहेगा।
वहीं पूर्वी और मध्य भारत में मानसून की गतिविधियां तेज होने से उत्तर भारत समेत दिल्ली में अगले सप्ताह तक प्री-मानसून की बारिश पहुंचने की संभावना है।
गौरतबल हो कि इस बार उत्तर भारत में मई के महीने में लू नहीं चली, वहीं जून में लू की स्थिति नहीं रही।
अब जून के बचे इन पांच दिनों में हल्की से तेज बारिश होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं होगा।
वहीं जून में हुई कम बारिश का कोटा भी यह पांच दिनों में होने वाली बारिश पूरा कर देगी।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूर्वी यूपी तक पहुंच गया है।
जल्द ही यह उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा। अगले छह दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट विभाग पहले ही जारी कर चुका है।
विभाग के अनुसार हल्की से तेज बारिश का दौर 30 जून तक रहेगा। इस दौरान तापमान घटता बढ़ता रहेगा। 25 जून को तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है।
जबकि 26 जून को तापमान बारिश की वजह से 32 डिग्री पहुंच जाएगा।
28 से 30 जून के बीच तापमान 36-37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अमूमन 24 से 30 जून तक तापमान 37.4 डिग्री से लेकर 38.6 डिग्री रहता है।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज हुई। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, नजफगढ़, जाफरपुर और पीतमपुरा जैसे इलाकों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।
पीतमपुरा में तो न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।