हरियाणा

Haryana Weather Today: हरियाणा में आज 7 डिग्री तक गिरा पारा, ठंडी हवा ने दिनभर किया निहाल, ये जिला रहा सबसे ठंडा

Haryana Weather Today: हरियाणा के लोगों को बारिश के बाद गर्मी से जबरदस्त राहत  के साथ ही एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 7.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। 5 दिन से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को रविवार को छुट्‌टी के दिन ठंडी हवा के झोंके निहाल करते रहे।

 

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी 24 घंटे के दौरान 4.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। प्रदेश में तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री नीचे आ गया है। आज प्रदेश के कई जिलों में जमकर बादल बरसे हैं।

देखें कहां कितनी बारिश

महेंद्रगढ़    98.5mm

गुरुग्राम    84.5mm

सोनीपत    70.5mm

करनाल    35.0mm

 

 

यमुनानगर    50.5mm

कुरुक्षेत्र    24.5mm

मेवात    66.0mm

रेवाड़ी    34.0mm

नारनौल    20.0mm

पानीपत में खूब बारिश के बाद भी पारा 35.1 डिग्री रहा, जो सूबे का सबसे गर्म जिला रहा, वहीं करनाल सबसे ठंडा रहा। हालांकि 24 घंटों में यहां का पारा 2 डिग्री से ज्यादा गिरा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 4-5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला। यानी लोगों को आज की तरह गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

 

आपको बता दें कि हरियाणा में सोमवार को भी 5-6 जिलों में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 25 जून को हरियाणा के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 2 दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बड़ी अनुकूल हैं।

ये भी पढ़ें:   Naveen naru arrested : हरियाणवी कलाकार नवीन नारु अरेस्ट, महिला सहयोगी से रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

बारिश के कारण हरियाणा में ओवर आल तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट आयी है। कई सेंटरों पर तो तापमान में 13 डिग्री से ज्यादा गिरावट हुई है। महेंद्रगढ़ में 13.8 डिग्री, झज्जर में 13.5 डिग्री, रेवाड़ी में 12.5 डिग्री, नारनौल में 12 डिग्री तक तापमान गिरा है। पानीपत 35.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा है, तो वहीं करनाल का अधिकतम पारा सबसे कम 25.7 डिग्री रहा। नारनौल में पारा सामान्य से 12.9 डिग्री नीचे चला गया है।

Back to top button