हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में बिपरजॉय चक्रवात का असर, इन जिलों में हुई झमाझम बरसात, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

Haryana Weather Update: हरियाणा के कई इलाकों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई। जिसके चलते पिछले कई दिन से हो रही भीषण गर्मी से राहत मिली। इस बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार से लेकर करीब एक सप्ताह तक हल्की बारिश जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा में हो रही बरसात चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का प्रभाव माना जा रहा है। आज भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। वहीं कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगें, जिससे कुछ हद तक राहत मिलेगी। इस बरसात से किसान वर्ग खुश नजर आ रहे हैं, क्योंकि इन दिनों धान की बिजाई चल रही है और धान की बिजाई के लिए पानी की अत्यधिक मात्रा में आवश्यकता होती है।

देश भर में मौसम प्रणाली:

चक्रवात बिपारजॉय के अवशेष को पूर्वोत्तर राजस्थान पर एक डिप्रेशन के रूप में है। यह पूर्व उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ना जारी रखेगा और कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर हो सकता है।

अगले दो दिनों में दक्षिण प्रायद्वीप और बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

निचले स्तरों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर बिहार पर बना हुआ है। इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा जा रही है।

ये भी पढ़ें:   Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा सरकार ने लिए ये 5 बड़े फैसले, देखिए पूरी लिस्ट

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व और इससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम के पश्चिमी भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण पूर्व राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा हुई।
पूर्वोत्तर बिहार, तटीय ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, लक्षद्वीप, दिल्ली एनसीआर, पूर्वोत्तर राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

राजस्थान के पश्चिमी भागों, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक और उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

आंतरिक ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चली।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, असम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर बिहार, तटीय ओडिशा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें:   हरियाणा के BPL परिवारों के लिए खुशखबरी, जल्द जारी होगी मुफ्त मकानों की सूची, ऐसे देखें

पूर्वोत्तर भारत, तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, लक्षद्वीप, दिल्ली एनसीआर, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Back to top button