Haryana weather update : जींद में इस क्षेत्र में भयंकर ओलावृष्टि, गेहूं की फसल बिछी, सरसों को भी नुकसान

Clin Bold News
2 Min Read
Haryana weather update: Severe hailstorm in this area in Jind, wheat crop scattered, mustard also damaged

आगे कैसा रहेगा मौसम, जाने मौसम का अपडेट

Haryana weather update : हरियाणा के जींद जिले में रात को वर्षा के साथ कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। वर्षा के बाद तेज हवाएं चलने से गेहूं की फसल बिछ गई है। ओलावृष्टि से सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वर्षा के बाद न्यूनतम तापमान गिरा और आेलावृष्टि के कारण कुछ ठंड महसूस की गई। माैसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी का असर भी मैदानी भागों में दिखाई देगा। ऐसे में फरवरी के अंत तक रात को ठंडक बने रहने के आसार हैं।

 

सोमवार देर शाम को आठ बजे ही मौसम ने करवट ली और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदें आई। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे उचाना क्षेत्र के गांवों में आेलावृष्ट शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक लगातार ओले गिरते रहे। इसके बाद तेज वर्षा हुई। एक घंटे बाद वर्षा रूकी। इसके बाद तेज हवाएं चली तो खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से बिछ गई। सरसों की फसल पर आया फल भी ओलावृष्टि के झड़ गया।

ये भी पढ़ें :   Jind News : जींद में सरपंचों की प्रदेश स्तरीय बैठक, सरकार को 7 जुलाई तक का अल्टीमेटम

 

जिले भर में दो लाख 64 हजार हैक्टेयर में गेहूं की फसल है तो करीब 15 हजार एकड़ में सरसों की फसल खड़ी है। 40 प्रतिशत फसल पर इस बारिश का असर देखने को मिला है। जिन किसानों ने गेहूं में पानी दिया हुआ था, उनकी फसल पूरी तरह से बिछ गई। अभी दो दिनों तक और विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं।

 

Share This Article