Haryana CM Awas Yojana : हरियाणा में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट बुकिंग शुरू, फटाफट करें बुकिंग
हरियाणा में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत हजारों लोगों के खुद का घर का सपना पूरा होने वाला है। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिन आवेदकों ने फ्लैट के लिए पंजीकरण करवाया था तथा भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में पात्र पाए गए है, ऐसे आवेदकों की फ्लैटों के लिए बुकिंग वीरवार से शुरू हो गई।
डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की नीति 23 अक्टूबर 2025 के अंतर्गत रेवाड़ी सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक शहर में फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बुकिंग की राशि 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है।
फ्लैट की सूची वेबसाइट पर अपलोड, 10 हजार राशि जमा करानी होगी
डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सके। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है।
डीसी ने बताया कि पात्र आवेदकों और उपलब्ध फ्लैट की सूची हाउसिंग फॉर आल विभाग की वेबसाइट www.hfa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। हाउसिंग फॉर आल विभाग के दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते हैं।
