Movie prime

Demolished Construction :  हरियाणा में 250 दुकानों पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों को गिराया 

गुरुग्राम में बड़ा अभियान चलाया गया। जहां पर गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों में 250 से अधिक दुकानों के ऊपर बुलडोजर की कार्रवाई की गई
 
Demolished Construction   हरियाणा में 250 दुकानों पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों को गिराया

हरियाणा में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर बुलडोजर चलाकर निर्माण को गिराया जा रहा है। चाहे वह नई कालोनी काटी जा रही हो या पुराने अवैध निर्माण किए जा रहे है। इसकी कड़ी में गुरुवार को गुरुग्राम में बड़ा अभियान चलाया गया। जहां पर गुरुग्राम के विभिन्न हिस्सों में 250 से अधिक दुकानों के ऊपर बुलडोजर की कार्रवाई की गई।

यह अभियान गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और नगर निगम (MCG) द्वारा संयुक्त रूप से चला गया। हालांकि नगर निगम (MCG) द्वारा अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इन निर्माण को हटाया नहीं गया था। इसके चलते प्रशासन की टीम गुरुवार को पहुंची और इन निर्माण पर बुलडोजरचला गया। निगम की इस कार्रवाई अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। काफी दुकानदारों ने अवैध निर्माण करके रेंप बनाए हुए थे या सड़क के हिस्से पर निर्माण किया गया था।

संयुक्त टीम ने अभियान की शुरुआत गुरुग्राम के अतुल कटारिया चौक के पास से की गई। जहां पर अवैध निर्माण को गिराया गया। इसके बाद सीआरपीएफ चौक, सेक्टर पांच, कृष्णा चौक पर बुलडोजर चलाया गया। जहां पर सामने आया कि काफी दुकानदारों ने 15-15 फीट तक अवैध निर्माण किया गया था।

इसके कारण सड़क पर चलने की जगह नहीं बची हुई थी और इस क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। अब यह निर्माण गिराए जाने से सड़क चौड़ी हो जाएगी और मार्ग पर जाम से राहत मिलेगी। 

जिला नगर योजनाकार आरएस भाठ ने कहा कि गुरुग्राम के अलग-अलग क्षेत्र में 250 से अधिक दुकानों के आगे सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। इनको नोटिस भी दिया गया, लेकिन इस अतिक्रमण को हटाया नहीं गया। ऐसे में इन निर्माण को हटाया गया है।

इसी तरह GMDA के अधिकारियों ने बताया कि शहर में 30 के करीब ऐसी दुकान थी जो सड़कों के लिए बाधा बनी हुई थी। ऐसी जगह पर अतिक्रमण मुक्त किया गया है। भविष्य में भी उनका इसी तरह का अभियान जारी रहेगा।