Movie prime

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने खोजी 3 नई किस्में

 
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने खोजी 3 नई किस्में
Agriculture News: गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) ने गन्ने की नई किस्में विकसित की हैं, जो किसानों की पैदावार और आय को बढ़ाने में मदद करेंगी। खासतौर पर, गन्ने के उत्पादन में गिरावट और लाल सड़न रोग की समस्या से जूझ रहे किसानों के लिए यह एक शुभ संकेत है। HAU द्वारा विकसित तीन नई किस्मों में से COH-176 को राज्य सरकार से मंजूरी के लिए भेजा गया है, जो किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। तीन नई किस्में COH-176, COH-179 और COH-188 COH-176 फसल तैयार होने का समय: 11-12 माह पैदावार: 550-600 क्विंटल प्रति एकड़ बिजाई के लिए क्षेत्र: हरियाणा चीनी प्रतिशतता: 10 किलोग्राम प्रति क्विंटल COH-179 फसल तैयार होने का समय: 11-12 माह पैदावार: 500-550 क्विंटल प्रति एकड़ बिजाई क्षेत्र: हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान चीनी प्रतिशतता: 10 किलोग्राम प्रति क्विंटल COH-188 फसल तैयार होने का समय: 8-9 माह पैदावार: 450-500 क्विंटल प्रति एकड़ बिजाई क्षेत्र: हरियाणा चीनी प्रतिशतता: 10.5 से 11 किलोग्राम प्रति क्विंटल किसानों के लिए फायदा नई किस्मों की पैदावार और आमदनी में इजाफा किसानों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी साबित होगा। COH-176 और COH-179 जैसी किस्में 1 लाख रुपये तक की आमदनी दे सकती हैं, जबकि COH-188 से किसानों को प्रति एकड़ 96 हजार रुपये तक की आय हो सकती है। इसके मुकाबले, सामान्य किस्मों से किसानों को केवल 65 हजार रुपये तक की आमदनी होती है। लाल सड़न रोग से छुटकारा गन्ने की खेती में लाल सड़न रोग एक गंभीर समस्या रहा है, जिसके कारण किसानों को काफी नुकसान हो रहा था। HAU के वैज्ञानिकों ने पिछले 30 वर्षों में इस रोग की रोकथाम के लिए कई प्रयोग किए हैं, और अब इन नई किस्मों में यह रोग फैलने का खतरा कम होगा। इससे गन्ने की खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा और किसान अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकेंगे। COH-176 के बीज उपलब्ध कराने की तैयारी प्रदेश सरकार से फरवरी 2025 तक इन किस्मों के बीज को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसके बाद, इन बीजों की कुछ मात्रा कैथल जिले के कौल सेंटर से किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को नई किस्मों का लाभ जल्द मिल सकेगा।