Haryana Weather Red Alert: हरियाणा के 16 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, अगले तीन तक हिटवेव के संग भीषण गर्मी करेगी की लोगों का जीना बद्हाल
May 26, 2024, 14:38 IST

Haryana Weather Red Alert : हरियाणा में चल रही हिटवेव के कारण गर्मी तापमान के ऊंचे चरम पर है। इस भयंकर गर्मी के कारण बच्चाें से लेकर बुजर्गों तक जीना बद्हाल हो गया है। लोगों ने अब इस भयंकर गर्मी में घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। घर से अब लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे है। हरियाणा के कई जिलों में गर्मी को रिकार्ड स्तर पर तापमान दर्ज किया गया है। इस दौरान कई जिलों में गर्मी का तापमान 46 से 47 डीग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग नें 16 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट गर्मी का मौसम (Haryana Weather Red Alert) का अनुमान देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के भिन्न-भिन्न 16 जिलों में 26, 27 और 28 मई को रेड अलर्ट जारी किया है। पाठकों को बता दें कि, रेड अलर्ट वाले जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। आगामी दिनों में यहां तापमान में 1 से 2 डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राज्य के बाकी जिलों में भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। डॉक्टरों गर्मी से बचने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को दी सलाह हिटवेव और भीषण गर्मी (Haryana Weather Red Alert) के प्रकोप पर विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को सलाह देते हुए डॉक्टरों ने कहा है कि, इस मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसी खतरे के कारण हरियाणा के हांसी में 22 मई को डिहाइड्रेशन से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का मामला भी सामने आ चुका है। ऐसे में लोगों को खूब पानी पीना चाहिए और हल्के खाने में दलिया, राबड़ी, सब्जियों में खीरा, टमाटर, ककड़ी आदि का इस्तेमाल करें। साथ ही जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए।