Movie prime

Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा के 10 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हरियाणा के 10 जिले व पंजाब के चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है
 
Haryana Heavy Rain Alert : हरियाणा के 10 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, होगी भारी बारिश

उत्तर भारत में 14 अगस्त को अचानक ही मौसम ने बड़ा करवट लिया है। एक बार मानसून पीछे हटने के बाद फिर से सक्रिय हो गया है। बुधवार रात को हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में बारिश की शुरुआत हो गई है। जहां पर हरियाणा के कई जिलों में बारिश जारी है। इसी बीच में हरियाणा मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के नौ जिलों के अलावा पंजाब में कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में हरियाणा के 10 जिले व पंजाब के चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसलिए मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पंजाब के गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, रामपुरा में भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

इसी तरह हरियाणा के अंबाला, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, पंचकूला, रेवाड़ी, यमुनानगर, रोहतक में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में बंगाल की खाड़ी में बने विक्षोभ के बाद मानसून सक्रिय हो गया है। जहां पर बारिश का दबाव इन जिलों में बन रहा है। इसलिए इन जिलों में भरी बारिश होगी। 

हरियाणा के इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने जहां दस जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि प्रदेश का सिरसा एकमात्र जिला है जहां पर बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, नूंह में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार सिरसा जिला को छोड़कर प्रदेश के हर हिस्से में वीरवार को बारिश होगी। हालांकि जींद जिले में इससे पहले तेज बारिश नहीं हुई थी, लेकिन शनिवार जींद जिले में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है और शहर में जलभराव हो गया है।