Movie prime

Haryana Rain Weather : मौसम विभाग नें हरियाणा के 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया

 
Haryana Rain Weather : मौसम विभाग नें हरियाणा के 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं काे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया
Haryana Rain Weather : पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में मौसम परिवर्तन आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने लगी है और अब ऐसे आगे कुछ दिन तक राहत मिलेगी। हरियाणा में खेताे में किसानों ने धान की खेती की भी तैयारी शुरु कर दी है। बता दें कि, हरियाणा में मौसम विभाग ने 12 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसलिए आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और तेज लू से निजात मिलेगी।   इन 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी  चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक,  हरियाणा (Haryana Rain Weather) के इन 12 जिलों में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है। इस प्री- मानसून की बरसात के दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है।
6 से 7 जून को आकाशीय बिजली गिरने की आशंका
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा (Haryana Rain Weather) में 6 और 7 जून को कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी अति आशंका है। इसके साथ ही बरसात और तूफान की भी संभावना है। जिसके चलते लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। 6 जून को हरियाणा में 40 से 60 तो 7 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।   15 जून से महाराष्ट्र में मानसून कवर कर लेगा मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जून तक मानसून पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा। फिर 25 जून तक मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर 30 जून तक दिल्ली-एनसीआर में एंट्री कर लेगा। जिसके बाद झमाझम बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अथार्थ ये है कि, हरियाणा-एनसीआर में मानसून 30 जून को दस्तक दे सकता है।