Movie prime

हरियाणा ग्रुप डी भर्ती में आया नया मोड़, 13 चयनित कर्मचारियों की दोबारा होगी बायोमेट्रिक सत्यापन

हरियाणा ग्रुप डी के लिए भर्ती का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत किया था और ग्रुप डी की संयुक्त परीक्षा का आयोजन करके इन कर्मचारियों का चयन किया गया था
 
Haryana Group D Recruitment  हरियाणा ग्रुप डी के चार माह पहले जारी हुए परिणाम के मामले में बड़ा अपडेट आया है।

Haryana Group D Recruitment : हरियाणा ग्रुप डी के चार माह पहले जारी हुए परिणाम के मामले में बड़ा अपडेट आया है। सरकार की तरफ से चयनित कर्मचारियों की बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने का फैसला लिया है। अगर किसी चयनित उम्मीदवार ने फर्जीवाड़ा किया है तो उसकी मुश्किल बढ़ने वाली है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत ग्रुप डी के लिए भर्ती का आयोजन किया था और ग्रुप डी की संयुक्त परीक्षा का आयोजन करके इन कर्मचारियों का चयन किया गया था।

जहां पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से तीन जुलाई 2025 को इसका परिणाम जारी कर दिया था। इन कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में भेज दिया था, लेकिन अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से चयनित किए गए 13 हजार कर्मचारियो के दोबारा से बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने का निर्णय लिया है।

आयोग का तर्क है कि अब दोबारा बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने के पीछे सुनिश्चित करना है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या मुकदमेबाजी से बचा जा सके। इसके लिए आयोग की तरफ से चयनित उम्मीदवारों को जल्द से जल्द बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने का अनुरोध किया है। 

सरकार की तरफ से सभी डीसी को जारी किया पत्र 

चयनित हुए 13 हजार ग्रुप डी कर्मचारियों का सरकार जल्द से जल्द बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना चाहती है। इसके लिए मानव संसाधन विभाग द्वारा विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को पत्र जारी करके आदेश दिए है कि वह अपने विभाग में कार्यरत ग्रुप डी के कर्मचारियों का विवरण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को भेजें ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

इससे पहले, चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से संबंधित मंडल आयुक्तों तथा उपायुक्त पंचकूला के कार्यालयों में ज्वाइन करने के निर्देशों के नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। तत्पश्चात इन उम्मीदवारों के पोस्टिंग आर्डर एचकेसीएल पोर्टल के माध्यम से जारी किए गए।