Movie prime

Delhi Summer Weather News : दिल्ली हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों के हालात हुए बद्तर, अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी

 
Delhi Summer Weather News : दिल्ली हरियाणा में भीषण गर्मी से लोगों के हालात हुए बद्तर, अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी
Delhi Summer Weather News : अबकी बार गर्मी के मौसम ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। दोपहर को गांंव-शहर की गलियां सुनसान पड़ जाती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने के मुताबिक दिल्ली में रविवार को भीषण गर्मी जारी रही और शहर का अधिकतम पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य पारा से से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह घटनाक्रम शहर में मतदान के एक दिन बाद हुआ, क्योंकि यहां अत्यधिक गर्मी पड़ रही थी और अधिकतम पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस था।   मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी से अभी राहत मिलने की आशंका नहीं है। क्योंकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को राजधानी क्षेत्र में मुंगेशपुर में सबसे ज्यादा पारा 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद नजफगढ़ में पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एनसीआर क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया पारा सामान्य तापमान से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, अधिकत्तर क्षेत्रों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी हुई है।  मौसम विभाग ने 29 मई तक दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में लू से भीषण लू चलने का अनुमान लगाया है।   इन राज्यों में गर्मी का कहर बरपा मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली के अतिरिक्त पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात में भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। रविवार को राजस्थान के फलोदी में अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा है। यह भी अनुमान लगाया गया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में गर्म रात की स्थिति बनी रहेगी।