Movie prime

Haryana Hailstorm : हरियाणा में आसमान से बरसेगी आफत, अगले 15 दिनों में बारिश, ओलावृष्टि के आसार 

बदले मौसम का प्रभाव 8 अक्टूबर तक रहेगा, लेकिन उसके बाद सुबह-शाम मीठी ठंड का भी अहसास होने लगेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अक्टूबर के पहले पखवाड़े में बारिश, तेज गति की हवाएं और ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना है।
 
Haryana Hailstorm : हरियाणा में आसमान से बरसेगी आफत, अगले 15 दिनों में बारिश, ओलावृष्टि के आसार

मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने दबाव तंत्रों के साथ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण क्षेत्र के मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। इस मौसम प्रणाली का आंशिक असर हरियाणा अधिकतर जिलों पर देखने को मिलेगा।

इस बदले मौसम का प्रभाव 8 अक्टूबर तक रहेगा, लेकिन उसके बाद सुबह-शाम मीठी ठंड का भी अहसास होने लगेगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अक्टूबर के पहले पखवाड़े में बारिश, तेज गति की हवाएं और ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना है। जबकि दूसरे पखवाड़े में आमतौर पर मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा, परन्तु दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे।

तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस साल अक्टूबर माह में अधिकतम और रात के तापमान अधिक दिन सामान्य रहने की संभावना है। साथ ही अक्टूबर में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर हलचल जारी रहने और 3 से 4 निम्न दबाव क्षेत्र और साथ ही उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर 4 से 5 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

अक्टूबर महीने के पहले पखवाड़े में बारिश, तेज गति की हवाएं और ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना है। जबकि दूसरे पखवाड़े में आमतौर पर मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा, परन्तु दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास बने रहेंगे। अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह मौसम परिवर्तनशील और मौसम में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेगा। तेज गति से हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है।

अक्टूबर के पहले 10 दिनों तक क्षेत्र का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। समय-समय पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। 8 के बाद जैसे ही मौसम प्रणाली आगे बढ़ेगी, उत्तरी हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को मीठी ठंड का अहसास होना शुरू हो जाएगा।