Haryana Rain weather : हरियाणा-पंजाब के कई जिलों में बारिश : 2 जगह बाढ़ जैसे हालात; उमस ने पसीने छुड़ाए; हिमाचल में 5 जगह मौसम खराब
 Jul 2, 2024, 11:20 IST
                                                    
                                                
                                             
                                                
                                            
Haryana Rain weather : हरियाणा में मानसून आज भी एक्टिव रहेगा। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चंडीगढ़ सहित 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। महेंद्रगढ़ और हिसार में ढाई फीट पानी सड़कों पर खड़ा है। वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।   फतेहाबाद, सिरसा (Haryana Rain weather) समेत कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके अलावा, पंजाब के भी मोहाली, रूपनगर और नवांशहर में बारिश हो रही है। नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़वा रही है। 24 घंटे के दौरान सिरसा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।   वहीं पंजाब के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, हिमाचल के 5 जिलों में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रेमल तूफान के कारण हिमाचल में मानसून की रफ्तार धीमी है।
                                            