Explain Story to Rohtak City : राजा रोहताश की नगरी में जन्मी है सपना चौधरी! इस नगरी को आज हरियाणा की राजनीति का अखाड़ा कहा जाता है, जानें कौन सा है हरियाणा का वो जिला
May 25, 2024, 10:04 IST

Explain Story to Rohtak City : पिछले एक दशक से सपना चौधरी ने हरियाणा में युवाओं से लेकर बुज्रकों को अपने ठुमकों से अपना दीवाना बनाया है। सपना के प्रति लोगों का दीवानापन इतना फैला कि, सपना की धाक दुनिया के कुछ हिस्साें मे जम गई। क्योंकि सपना चौधरी को पिछले साल कांस फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल किया गया था। इसी को लेकर वो दुनिया की मशुहर पत्रिकाओं की सुर्खियों में आ गई थी। सपना चौधरी का जन्म राजा रोहताश की नगरी में माना जाता है। दरअसल, सपना चौधरी हरियाणा के रोहतक जिले में जन्मी है। रोहतक का प्राचीन नाम के बारें में जानें हमारे पाठकों को बता दें कि, रोहतक (Explain Story to Rohtak City) हरियाणा का जाना-माना जिला है। ये हरियाणा के 21 जिलों में से एक है। दिल्ली से सिर्फ 70 किलोमीटर की दूरी पर छंटी हुई ये जगह ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। रोहतक शहर के नामकरण को लेकर दो मत हैं, पहला इस क्षेत्र को राजा रोहताश का संरक्षण प्राप्त था और उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम पड़ा। वहीं, दूसरा मत ये है कि यहां पहले बहुतायत में रोहड़ के पेड़ पाए जाते थे, जिन्हें संस्कृत में रोहिताक कहा जाता है। शायद इसी वजह से इस जगह का नाम रोहतक पड़ा है। लेकिन अब रोहतक राजनीतिक अखाड़ा के नाम से जाना जाता है। यहां लोकसभा चुनाव में अबकी बार प्रत्याशी कांग्रेस से हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा है, जबकि उनके सामने सियासी मैदान में पिछले 5 वर्ष से यहां भाजपा के सांसद डॉ. अरविंद शर्मा प्रत्याशी के तौर पर उतरे है। रोहतक इस मठ के नाम से भी मशुहर है पाठकों यदि आप रोहतक घूमने का नियोजना बना रहे हैं, तो अस्थल बोहर मठ जाना ना भूलें। ये मठ शहर के पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित है, जो कि रोहतक से सिर्फ 7 कि.मी की दूरी पर स्थित। ये मठ गुरु गोरखनाथ के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, जो भगवान शिव के परम भक्त थे। इस मठ की स्थापना गुरु गोरखनाथ के शिष्य पूरन भगत ने की थी। कुछ समय तक ये ऐसी रहा, लेकिन बाद में बाबा मस्तानाथ ने इसे फिर से संवारा। आज ये मठ कई शैक्षणिक संस्थानों और अस्पतालों का सामाजिक सेवाएं देते हुए संचालन कर रहा है।