Movie prime

Haryana News : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! 15 किमी के दायरे में बनेंगे शुगर मिल, केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव 

प्रदेश में अब गन्ने का रकबा दोबारा बढ़ाने के लिए हाल में कई शुगर मिलों में गुड़ बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है
 
Haryana News : हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी! 15 किमी के दायरे में बनेंगे शुगर मिल, केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

हरियाणा में गन्ने का रकबा बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने हर 15 किलोमीटर के दायरे में एक शुगर मिल लगाने का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है। कृषि विभाग ने केंद्र से मिल खोलने की अनुमति मांगी है। 

फिलहाल हर 25 किलोमीटर के दायरे में शुगर मिल हैं। प्रदेश में अब गन्ने का रकबा दोबारा बढ़ाने के लिए हाल में कई शुगर मिलों में गुड़ बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। कई शुगर मिलों का नवीनीकरण किया है। 

प्रदेश में फिलहाल 14 चीनी मिल हैं। इनमें 11 सहकारी और 3 प्राइवेट हैं। सरकार उत्तर हरियाणा के अधिक गन्ना उत्पादन वाले इलाकों में शुगर मिलों की संख्या बढ़ा सकती है।

पानी की खपत के हिसाब से गन्ने की फसल बेहतर

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बावल रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव का कहना है कि पानी के खपत के हिसाब से गन्ने की फसल बेहतर है। इसमें एकदम ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। बीच-बीच में बारिश का लाभ मिल जाता है। गन्ने में दिया गया पानी जमीन में जाता है। वाष्पीकरण नुकसान कम होता है। गन्ने के साथ फसल विविधिकरण संभव है।

इस बार 3.20 लाख एकड़ में गन्ने की बुवाई का लक्ष्य

प्रदेश में गन्ने का सामान्य रकबा 2.57 लाख एकड़ माना जाता है, लेकिन इस बार 3.20 लाख एकड़ में गन्ने की बुवाई का लक्ष्य रखा गया। अब तक 2.35 लाख एकड़ में गन्ने की बुवाई हो चुकी है। 2024-25 में 584.28 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ।

मिलों में 557.73 लाख क्विंटल गन्ना पहुंचा। सहकारी मिलों में 320.73 लाख क्विंटल गन्ने से 29.14 लाख क्विंटल तो प्राइवेट मिलों में 237 लाख क्विंटल गन्ने से 22.71 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ। प्रदेश में प्रतिवर्ष 6.5 लाख क्विंटल चीनी की खपत होती है।