National Highway News : हरियाणा के इस शहर की बदलेगी किस्मत! शहर के लोगों को पहुंचेगा करोड़ों रुपए का फायदा
Jun 1, 2024, 06:42 IST

National Highway News : हरियाणा के एक शहर कि किस्मत में राष्ट्रीय राजमार्गों का चाल बिछ गया है। जहां आने वाले समय में परिवहन एंव व्यापार से जुड़ी सुविधाओं का पिटारा खुलेगा। आप जानते हैं कि, दुनिया किसी हिस्से में राष्ट्रीय राजमार्ग किसी भी देश की रीढ़ माने जाते हैं, क्योंकि देश से जुड़ी सभी परिवहन सुविधाएं राष्ट्रीय राजमार्गों के तहत ही एक जगह से दूसरी जगह ले जाई जाती हैं, यदि किसी देश की सड़क कनेक्टिविटी अच्छी है, तो उस देश की अर्थव्यवस्था भी अच्छी होना अनिवार्य है। हरियाणा के इस शहर में 6 राष्ट्रीय राजमार्ग जुड़े यदि किसी शहर को 1-2 नहीं बल्कि 6-6 राजमार्गों से जोड़ने को मिलता है तो, आने वाले समय में उस शहर का विकास तेजी से होगा। क्योंकि एक राजमार्ग विकास के कई द्वार खोलता है, इसलिए 6 राजमार्गों के बनने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उस शहर में कितना विकास होगा। दरअसल, हम जिस शहर की बात कर रहे हैं, वो हरियाणा राज्य का जींद जिला है। जहां आने वाले समय में 1-2 नहीं बल्कि 6-6 राजमार्गों से जोड़ा जाएगा। वैसे तो जींद विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है, मगर इन हाईवे के बनने से शहर में विकास एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने वाला है। सोनीपत और जींद के बीच का सफर होगा आसान पाठकों को बता दें कि, सोनीपत और जींद (National Highway News) के बीच सफर को आसान बनाने के लिए बनाए जा रहे 352-A नेशनल हाईवे पर इन दोनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह हाईवे जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा और जींद शहर के लोगों को अपनी सेवाएं देना शुरू कर देगा। दरअसल, नेशनल हाईवे 352-A सोनीपत को जींद से जोड़ेगा ! इस पर काम भी शुरू हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इस हाईवे का निर्माण कार्य नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के जरिए 2 अलग-अलग कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। इस हाईवे की कुल लंबाई 80K.m है, जिसे 2 भागों में बांटा गया है, इस हाईवे का निर्माण कार्य सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जीद 2 भागों में चल रहा है। जींद में सोनीपत नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार जींद (National Highway News) से पानीपत के बीच स्टेट हाईवे बनाने जा रही है। इस हाईवे के निर्माण में हरियाणा सरकार 170 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इस हाईवे का निर्माण केंद्र सड़क निधि योजना के जरिए किया जाएगा। इस हाईवे के बनने के बाद जींद से पानीपत आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा।