Movie prime

मौसम विभाग ने रोहतक और जींद में तेज बरसात होने का जारी किया रेड अलर्ट, जानें कहां-कहां होगी तेज बरसात

कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर के अलावा शेष 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 
The Meteorological Department has issued a red alert for heavy rains in Rohtak and Jind, know where heavy rains will occur
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण यह बरसात हो रही है।

Rain Alert : बीते कल सोमवार सुबह से ही हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बरसात का सीजन शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार, जींद, झज्जर, रेवाड़ी और फरीदाबाद में अच्छी बरसात हुई है। वहीं चरखी दादरी और फरीदाबाद में कई क्षेत्रो में जलभराव की स्थिति बन गई है। 

रोहतक और जींद में बरसात का रेड अलर्ट जारी

जींद के आसपास क्षेत्रों मे अब तक बरसात कम देखने को मिली है, यहां किसानों को झमाझम बरसात का बेसब्री से इंतजार है। पाठकों को बता दें कि, मौसम विभाग ने हिसार, रोहतक और जींद जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जहां तेज बरसात का अनुमान जताया जा रहा है, जैसे हिसार में हांसी और नारनौंद, जींद में जुलाना और सफीदों में, रोहतक में महम, सोनीपत में गोहाना और वहीं भिवानी के बवानीखेड़ा समेत क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आज  इन जिलों  में तेज बरसात होने का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र विभाग के मुताबिक, 6 जिलों में तेज बरसात होने का अनुमान जताया है, जिसमें कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर के अलावा शेष 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी भरी हवाओं के कारण यह बरसात हो रही है। आगे उन्हें बताया कि यह स्थिति 10 जुलाई तक बनी रह सकती है, जिससे हरियाणा के तमाम क्षेत्रों में तापमान में गिरावट और उमस भरी गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।