Haryana Rain weather : हरियाणा में आज फिर छाएंगे बादल, 19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट
Jun 21, 2024, 18:03 IST

Haryana Rain Weather : हरियाणा में पिछले दो दिनों में हुए मौसम में परिवर्तन की वजहों से लोगों को लू और भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। इससे पहले लगातार डेट महिने चली लू से लोग पूरी तरह परेशान हो गए थे। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक कई जिलों में तेज बारिश के बाद चंडीगढ़, अंबाला और रोहतक को छोड़कर अन्य 19 जिलों में आज भी बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक बरसात के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इन 19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 कि.मी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं कुछ जगह बूंदाबांदी और बरसात भी देखने को मिल सकती है। इस बरसात अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अब आने वाले दिनों में खूब बरसात होगी। इन शहरों में बरसात के कारण गिरा तापमान पाठकों को बता दें कि, बरसात यानि फ्री मानसून के कारण कई जिलों में तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में 37.5, हिसार में 41.2, करनाल में 32.8, नारनौल में 38.2, रोहतक में 40.1, भिवानी में 42.6, सिरसा में 43.8, चरखी-दादरी में 40.0, गुरुग्राम में 39.8, जींद में 36.7, कुरुक्षेत्र में 31.8, पलवल में 38.4, पंचकूला में 36.0, पानीपत में 34.9, रेवाड़ी में 40.9, सोनीपत में 35.4, यमुनानगर में 36.4 डिग्री सेल्सियस तामपान दर्ज किया गया है। इनमें अधिकत्तर जिलों में 5 से ज्यादा डिग्री की गिरावट हुई हैं।