JIND JULANA NEWS: जुलाना में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खड़ी रही दो एंबूलेंस, गर्भवती महिला 2 घंटे तक कहराती रही, जानिए पूरा मामला
Feb 29, 2024, 13:55 IST

jind, जुलाना: कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केेद्र में एंबूलेंस हेल्पलाइन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात के समय एक गर्भवती महिला को एंबूलेंस की सुविधा नही मिल पाई। ऐसे में महिला को लगभग 2 घंटे घर पर ही दर्द से कहराना पड़ा। हालांकि जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो एंबूलेंस खड़ी थी। इसके बावजूद कोई भी एंबूलेंस महिला को नही मिली तो परिजनों ने अपने नीजि वाहन से महिला को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक भिजवाया। जहां पर महिला की डिलवरी हुई। वार्ड 3 निवासी विशाल ने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका को डिलवरी होनी थी। उसने मंगलवार देर सांय एंबूलेंस हेल्प लाइन डायल 108 पर काॅल किया तो उसे एंबूलेंस देने से मना कर दिया। उसने दूसरी बार फिर से डायल 108 पर काॅल किया। इसके बावजूद उसे जवाब मिला कि गाड़ी उपलब्ध नही हो पाएगी। उसे अपने नीजि वाहन से ही जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को ले जाना पड़ा। रात के समय उसकी पत्नी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। एंबूलेंस सहायता केंद्र की लापरवाही मरीजों पर भारी पड़ रही है। अभी तक कोई शिकायत नही मिली है। अगर ऐसी कोई समस्या है तो मामले की गंभीरता से जांच जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। ---डा रवि राणा, एंबूलेंस विभाग प्रभारी।