Haryana Rain weather update : हरियाणा में भारी वर्षा की चेतावनी, अगले 3 दिन में आ सकता है मानसून
Jun 27, 2024, 15:52 IST

Haryana Rain weather update : मानसून हरियाणा के तरफ धीरे-धीरे बढ़ने की बजाय, तेजी से तारिख के आधार पर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले तीन दिन में मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा। इसके प्रभाव से 28 जून से 2 जुलाई के मध्य राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा की आशंका है। 29-30 जून को हरियाणा के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को कई जिलों में रिकॉर्डतोड़ वर्षा हुई पाठकों को बता दें कि, पिछले वर्ष हरियाणा में मानसून (Haryana Rain weather update) का आगमन 25 जून को हुआ था। दक्षिणी मानसून पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ा है। इसके साथ ही हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही है। राज्य के कई जिलों में प्री मानसून की वर्षा हो रही हैं। बुधवार को भी कई जिलों में वर्षा रिकॉर्डतोड़ हुई है। आशंका जताई जा रही है कि, मौसम विभाग 28 व 29 जून को मानसून के आने की पुष्टि कर सकता है। प्री मानसून से 6 डिग्री पारा गिरा हरियाणा में बुधवार को भी प्री मानसून की वर्षा (Haryana Rain weather update) हुई। भिवानी में 24 घंटे के भीतर 14 एमएम, गुरुग्राम में 7.5 एमएम, जींद में 63.5 एमएम, रेवाड़ी में 34.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई। इस वर्षा से कई जिलों के तापमान में गिरावट आई। जींद में 6.1 डिग्री, अंबाला में 5.3 डिग्री, करनाल में चार डिग्री और सोनीपत में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।