Movie prime

Haryana News : हरियाणा के इस जिले के लोगों  नहर किनारे जागकर बताई रात, मकान खाली कर किराये के घरों में गए 

पहाड़ी क्षेत्र से पानी आने से टांगरी नदी में जलस्तर बढ़ा 
 
Haryana News : हरियाणा के इस जिले के लोगों  नहर किनारे जागकर बताई रात, मकान खाली कर किराये के घरों में गए

पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में पहुंच रहा है। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही बारिश का पानी टांगरी नदी में पहुंच गया। इससे जलस्तर बढ़कर 11 क्यूसेक तक पहुंच गया। इस कारण तट के किनारे रहने बाले लोगों को डर सताने लगा।

अंबाला जिले के लोगों ने रात भर नागकर गुजारी। कुछ लोग मकान खाली कर किराए के मकानों में चले गए।  न्यू टैगोर गार्डन निवासी बंटी ने बताया कि सन 2023 में टांगरी नदी में आई बाढ़ के कारण पूरा  क्षेत्र नष्ट हो गया था। इस कारण इस बार भी बारिश का मौसम शुरू होने के साथ ही लगातार डर का माहौल बना हुआ है। गनीमत है कि इस सीजन में अब तक टांगरी नदी का जलस्तर 14 हजार क्यूसेक को पार नहीं कर सका है।

8 जुलाई को 10 हजार क्यूसेक पानी टांगरी नदी में आ गया था। इस कारण तभी से कई लोग अपने-अपने सामान को लेकर दूर क्षेत्र में किराए पर रहने चले गए हैं। वहीं, कुछ परिवारों ने अपना सामान छत पर रखवा दिया है। सोमवार रात करीब नौ बजे टांगरी नदी में पहाड़ों से पानी पहुंचने की सूचना उन्हें मिल गई थी। रात करीब 12 बजे हालात ये हो गए थे कि नदी से जुड़े नाले बैंक मारने लगे थे। इस कारण गलियों में पानी आना शुरू हो गया था।

इस कारण वह पूरी रात घर के बाहर भी घूमते रहे। सुबह करीब 4 बजे के बाद पानी का स्तर कम होना शुरू हो गया। इसके बाद ही उन्होंने राहत की सांस ली। वहीं, शिवकुमारी ने बताया कि उनके पास किराया देने के लिए रुपए नहीं हैं। कोठियों में काम करके परिवार चला रहे हैं। इसलिए इस घर को छोड़कर कहां जा सकते हैं।

जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

प्रशासन का कहना है कि 14 हजार क्यूसेक पर खतरे का निशान है। इस कारण अभी डरने की जरूरत नहीं है। पानी का स्तर 10 हजार क्यूसेक से ऊपर जाता है, तो चिंता का विषय बन सकता है। फिलहाल स्थित नियंत्रण में फ्लड कंट्रोल रूम एक्टिव है। हेल्पलाइन नंबर 01712600777 भी जारी कर दिया गया है। किसी के घर में पानी भरता है या कोई और परेशानी होती है, वह कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकता है है।