हरियाणा का एकमात्र ढाबा जहां परांठे खाने पर मिलता है 1 लाख रुपए ईनाम, जानें क्या है शर्त

Rohtak News: खाने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। हरियाणा में एक ऐसा ढाबा है, जहां आपको खाने के बदले में लाखों रुपए इनाम के रूप में भी मिलेंगे। जी हां, यह बात बिल्कुल सौ फीसदी सच है। यहां जो खाएगा, वो एक लाख रुपए इनाम राशि भी पाएगा। यहां सालों से चलता आ रहा एक पराठा जंक्शन है, जहां पराठा खाने वाले ग्राहक को इनाम दिया जाता है।
परांठे का ये है साइज
इतनी जानकारी सुनने के बाद आपके मन में भी यह जानने की जिज्ञासा होगी कि आखिर ये ढाबा कौन सा है। बता दें हरियाणा के रोहतक में तपस्या पराठा जंक्शन नाम का एक ढाबा है, जहां खाने में करीब 50 वैरायटी के परांठों का स्वाद है।
खास बात यह है कि इस ढाबे के परांठों का स्वाद चखने न केवल ग्राहक यहां आते हैं बल्कि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी लेकर आते हैं। इस ढाबे का पराठा दो किलों का होने के साथ-साथ साइज में 28 इंच का भी है। मतलब ये जानकर तो आपकी आंखें ही फट गई होंगी, कि आखिर इतना बड़ा पराठा कौन ही खा सकता है। लेकिन ट्राई करने के लिए लोग दूर- दूर से भी आते हैं।
इस ढा़बे पर पराठों के रेट की शुरुआत 280 रुपए से होती है और 700 रुपए तक के पराठे यहां खाने को मिलते हैं। पराठों का साइज मीडियम, फुल और एक्स्ट्रा लार्ज भी मिलता है। यहां अभी 18 इंच, 24 इंच और 28 इंच के परांठे बनाए जाते हैं।
एक लाख रुपए मिलता है इनाम
बताया जाता है कि जो भी व्यक्ति इनके तीन पराठे एक बार खा लेता है, उसे ढाबे के मालिक द्वारा एक लाख रुपए का इनाम दिया जाता है। बहुत से लोग यहां परांठे खाने वाली इस प्रतियोगिता में अपनी किस्मत आजमाते हैं लेकिन सफलता सबके हाथ नहीं लगती है। यहां आने वाला व्यक्ति परांठे खाकर ईनामी राशि जीतने की कोशिश करता है लेकिन आज तक सफलता केवल दो लोगों को ही मिली है।