Heavy hailstorm in Haryana : हरियाणा में जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में भारी ओलावृष्टि, गेहूं की फसल को नुकसान

Parvesh Mailk
2 Min Read
Heavy hailstorm in Jind, Hisar, Sirsa, Fatehabad in Haryana, damage to wheat crop

आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें मौसम पूर्वानुमान

Heavy hailstorm in Haryana :  हरियाणा के शुक्रवार रात और शनिवार सुबह बारिश हुई। इसके बाद दिन में जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद समेत कई जिलों में ओले गिरे। वर्षा और ओले गिरने के बाद चली तेज हवा से गेहूं की फसल बिछने का डर किसानों को सता रहा है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगे मौसम साफ रहने का अनुमान है। रविवार के लिए ही प्रदेश के मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था।

इससे पहले शुक्रवार देर शाम को गर्जना व चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। गेहूं की फसल के लिए वर्षा फायदेमंद है। अगर वर्षा के साथ तेज हवा (Heavy hailstorm in Haryana ) चलती है, तो गेहूं की फसल बिछ सकती है। इससे गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ेगा। वहीं सरसों की फसल भी पकने वाली है, वर्षा व तेज हवा से सरसों की फसल गिर सकती है। जिले में करीब 2.15 लाख हेक्टेयर में गेहूं और लगभग 10 हजार हेक्टेयर में सरसों की फसल है।

ये भी पढ़ें :   nafe singh case : 200 लोगों की मौजूदगी में नफे सिंह राठी के परिवार को फिर मिली धमकी

 

गेहूं की अगेती फसल में अब अंतिम सिंचाई का समय है। अच्छी वर्षा होने पर पछेती गेहूं की फसल में भी एक सिंचाई की पूर्ति हो जाएगी और और उसके बाद केवल एक बार ही सिंचाई करनी पड़ेगी। वर्षा की संभावना के चलते कृषि विशेषज्ञाें ने किसानों को फिलहाल फसलों में सिंचाई और स्प्रे नहीं करने की सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञ डा. सुभाष चंद्र ने बताया कि वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान फिलहाल फसलों में सिंचाई ना करें।

वहीं ज्यादा वर्षा (Heavy hailstorm in Haryana ) होने की स्थिति में निकासी का भी प्रबंध रखें, ताकि फसल खराब ना हो। इस समय गेहूं की फसल के लिए वर्षा फायदेमंद हैं। तेज हवा चलती है, तो गेहूं की फसल गिर सकती है।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।