देश-विदेश

History of 29 May : आज का इतिहास, जानिए आज के दिन हुई प्रमुख घटनाएं

History of 29 May : वैसे तो देश-दुनिया में हर वक्त, हर पल कुछ न कुछ घटित होता रहता है, लेकिन कुछ घटनाएं इतनी महत्वपूर्ण होती हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती हैं।

कभी- कभी इन्हीं घटनाओं के आधार पर भविष्य के फैसले भी लिए जाते हैं। इसके अलावा आने वाली पीढ़ी को इन घटनाओं के बारे में जानना भी जरूरी होता है। आइये आज के दिन हुई प्रमुख घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं।

29 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1990 – बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।

1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।

2003 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।

2004 – म्यांमार में चक्रवाती तूफ़ान ने 140 लोगों की जान ली। पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाये गये प्रतिबंधों में ढील दी।

2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।

2008 – भारतीय जनता पार्टी के नेता वीएस येदुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया।

नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।

2010 – अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।

भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने हेनान प्रांत के लुओयांग में पहली सदी के प्राचीन श्वेताश्व व्हाइट हार्स मंदिर परिसर में भारतीय शैली से निर्मित एक बौद्ध मंदिर का लोकार्पण किया। भारत की ओर से बनाये गये इस मंदिर पर क़रीब 18 करोड़ रुपये की लागत आयी थी। इसके निर्माण में तीन वर्ष लगे।

29 मई को जन्मे व्यक्ति

1906 – कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार।

1865 – रामानन्द चैटर्जी – स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार

29 मई को हुए निधन

1987 – चौधरी चरण सिंह – भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।

1977 – सुनीति कुमार चटर्जी – भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री

1972 – पृथ्वीराज कपूर – हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष, जिन्होंने मुम्बई में ‘पृथ्वी थिएटर’ स्थापित किया।

1933 – लोकराम नयनराम शर्मा – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्त्ता

29 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

माउंट एवरेस्ट दिवस

Back to top button