Haryana Lok-Sabha Polling News : 550 मतदाताओं वाला इस गांव में सिर्फ दो लोगों ने डाला वोट, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Parvesh Mailk
3 Min Read
In this village with 550 voters, only two people cast their vote, you will be shocked to know the reason

Haryana Lok-Sabha Polling News : हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक शाम 6 बजे तक 58.15% मतदान दर्ज किया गया है। जबकि इस आंकड़े में परिवर्तन हो सकता है। हरियाणा की सिरसा सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। सिरसा में करीब 69.10% मतदान हुआ है। वहीं हरियाणा के कई गांवों में चुनाव का बहिष्कार भी देखने को मिला। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में आने वाले एक गांव में सिर्फ दो लोगों ने ही मत डाला। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 550 थी।

 

यमुनानगर के टापू माजरी गांव में दो लोगो ने ही मतदान किया

चुनाव आयोग रिपोर्ट के मुताबिक, यमुनानगर के टापू माजरी गांव में 550 मतदाताओं (Haryana Lok-Sabha Polling News) में केवल दो लोगों ने अपना मत डाला। बताया जा रहा है कि, यमुना नदी पर पुल बनाने की मांग पूरी न होने पर गांव के लोगों ने इस बार चुनाव का पूर्ण रुप से बहिष्कार किया है। ग्रामीणों के मुताबिक, यदि उनकी ये मांग पूरी नहीं हुई तो वो आने वाले चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। बता दें कि, हरियाणा में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने है। ऐसे में गांव के लोग इस चुनाव का भी बहिष्कार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :   Haryana Rain Yellow Alert : हरियाणा में सभी जिलों में तीन दिन तक भारी बरसात का येलो अलर्ट जारी

 

ग्रामीणों की मुख्य समस्या क्या है ?
बता दें कि, इस गांव के ग्रामीणों का कहना है कि, उन्हें जगाधरी आने के लिए यमुना पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है और फिर 40 किमी यूपी से घूम कर आना पड़ता है। गांव की आबादी 18 सौ के लगभग है और 550 मतदाता हैं। मतदान (Haryana Lok-Sabha Polling News) से 4 दिन पहले गांव के ग्रामीणों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर चेतावनी भी दी थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि, यमुना नदी पर पुल बनाया जाए।

 

मतदान के लिए प्रशासन ग्रामीणों को मनाने आया मगर नी माने

माजरी टापू गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पोलिंग पार्टी दिन भर मतदाताओं का इंतजार करती रही। मगर सिर्फ दो लोग ही मतदान (Haryana Lok-Sabha Polling News) करने पहुंचे। इसके बाद अधिकारी गांव में पहुंचे और लोगों को मनाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने अधिकारियों की एक न सुनी। ग्रामीणों ने कहा है कि, जब तक यमुना पर पुल नहीं बन जाता तब तक चुनावों का बहिष्कार जारी रहेगा। ऐसे में अधिकारी को उदास होकर वापस लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें :   CBSE Admit Card 2024: 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड इस तारीख हो सकते हैं जारी, जाने जानकारी
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।