big breaking news  : इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गोलियों से भूना, 4 लोगों पर किए दर्जनों फायर

Parvesh Mailk
1 Min Read
inelo news update

big breaking news  : हरियाणा। हरियाणा में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गाड़ी में गोलियों से भून डाला। नफे सिंह राठी के साथ गाड़ी में तीन अन्य लोग भी बैठे हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ के पास वारदात हुई है। घायलों को शहर के ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के सांखोल बराही मार्ग के रेलवे फाटक के पास नफे सिंह राठी पर हमला किया गया। पुलिस ने मौके से 18 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। अभी मामले की जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें :   Property tax date : हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज व अन्य छूट की लास्ट डेट बढाई, देखें नई तारीख
Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।