Jind news : जींद में तालाब खोदाई के दौरान मिट्टी के नीचे दबी 7 महिला मजदूर

Clin Bold News
2 Min Read
IMG 20240127 WA0030

Jind news : हरियाणा के जींद जिले के गांव ईगराह में तालाब की खोदाई के दौरान सात महिला मजदूर मिट्टी के नीचे दब गई। पास ही काम कर रहे लोगों ने उन्हें मिट्टी में से बाहर निकाला और जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। महिलाओं को चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार  (Jind news) गांव ईगराह में तालाब की खोदाई का काम चल रहा है। मनरेगा मजदूरों की सहायता से तालाब में से मिट्टी निकाली जा रही है। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब महिला मजदूर काम करने के बाद मिट्टी के ढेर के पास रेस्ट कर रही थी। तभी मिट्टी का ढेर खिसक गया और इन महिला मजदूरों के ऊपर मिट्टी गिर गई। आसपास बैठी दूसरी महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद मनरेगा मेट प्रदीप और गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलबीर समेत ग्रामीणों ने करीब आठ महिला मजदूरों को मिट्टी से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया।

 

गांव की 40 वर्षीय नवीना, 39 वर्षीय बबीता, 25 वर्षीय नीतू, 38 वर्षीय शारदा, 33 वर्षीय निर्मल, 28 वर्षीय मंजू, 26 वर्षीय किरण को अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है, जबकि एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सरपंच प्रतिनिधि कुलबीर ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है, महिलाओं को मामूली चाेटें आई है।

ये भी पढ़ें :   Haryana patwaari bharti : हरियाणा में 1200 नये पटवारियों की भर्ती करेगी सरकार, पटवारी हड़ताल के चलते उठाया कदम

 

Share This Article