Movie prime

Haryana Sugarcane Farmer App : हरियाणा के किसानों को गन्ना की पर्ची से लेकर पेमेंट तक की जानकारी मिलेगी एप पर 

गन्ना की खेती करने वाले किसानों के लिए शुरू किया हरियाणा  किसान एप
 
Haryana Sugarcane Farmer App  हरियाणा के किसानों को गन्ना की पर्ची से लेकर पेमेंट तक की जानकारी मिलेगी एप पर

गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। वो अब अपनी बांडिंग, पर्ची, पेमेंट से लेकर अन्य जानकारी एप पर देख सकेंगे। इसको लेकर शुगर मिल प्रबंधन ने हरियाणा गन्ना किसान एप बनाया है। एप किसानों की सुविधा देखते हुए तैयार किया है। डाहर शुगर मिल में पेराई सत्र 28 नवंबर से शुरू हो रहा है। अबकी बार 2492 किसानों का 95.56 लाख क्विंटल गन्ना बॉन्ड हुआ है। एमडी संदीप कुमार ने अधिकारियों व किसानों के साथ मीटिंग भी की। मीटिंग में किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा, वहीं एमडी ने सभी का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

एमडी संदीप कुमार ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए अबकी बार हरियाणा गन्ना किसान एप बनाया गया है। गन्ना किसानों द्वारा कोड नंबर डालने पर एप किसान के मोबाइल में खुल जाएगी। एप पर किसानों को पूरे कैलेंडर की जानकारी मिलेगी। किसान एप के जरिए ये जान सकेंगे की उनकी हैं। कितनी पर्चियां आ चुकी हैं और कितनी बकाया है।

इतना ही नहीं, बल्कि एप के द्वारा किसानों को पेमेंट तक की भी जानकारी मिलती रहेगी। ऑनलाइन टोकन लगाने की सुविधा है। टोकन के जरिए नंबर आने की जानकारी पा सकेंगे। उसी हिसाब से वो गन्ने की ट्रॉली लेकर आ सकेंगे। केन यार्ड में कौनसी लेन में ट्रॉली लेकर जानी और शुगर मिल में कौनसा टोकन नंबर चल रहा आदि जानकारी शामिल है। केन यार्ड में कांटे के पास किसानों के लिए कैंटीन भी खोली जाएगी।

किसान मिक्स अप गन्ना न लाएं

एमडी संदीप कुमार ने किसानों से आह्वान किया कि वे शुगर मिल में मिक्स अप की बजाय साफ गन्ना लेकर आएं। अगेती किस्म के समय उसी किस्म का गन्ना लाएं। अगर कोई किसान मिक्स अप गन्ना लेकर आएगा तो उसका बॉन्ड बंद कर दिया जाएगा। मौके पर सीडीओ विनय कुमार, गन्ना समिति के प्रधान जयकुंवार कादियान, नफे सिंह, महाबीर कादियान, समय नंबरदार, संजय बुड़शाम, मनोज जागलान, बिंदर कुमार, कुलदीप जागलान, निजी सचिव विजय राठी मौजूद रहे।