Movie prime

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना 

नौ से 11 फरवरी तक बारिश होने की संभावना
 
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा में बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना 
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अचानक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में मौसम ने करवट

Haryana weather : हरियाणा में अगले दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना हैं। पहाड़ी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला हैं और मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक यह विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान हरियाणा के साथ.साथ पंजाब के क्षेत्र में नौ से 11 फरवरी तक बारिश होने की संभावना हैं। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी एरिया में बर्फबारी हुई हैं।

इसके चलते मैदानी एरिया हरियाणा व पंजाब में तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई हैं। पिछले कई दिनों से तापमान ज्यादा हो गया था। इसके चलते गेहूं उत्पादक किसानों को फसल खराब होने का डर सता रहा थाए लेकिन अब अचानक ही तापमान में गिरावट आने से किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा व पंजाब में  नौ व दस फरवरी तक बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हरियाणा के कुछ जिलों में इस दौरान गहरा कोहरा छाने की भी आशंका हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार सात फरवरी को दिन में तेज धूप के साथ तेज हवा चली हैं। शाम के समय हवा की स्पीड कम होने की उम्मीद हैं। इसके चलते रात के समय कुछ जिलों में कोहरा छाने की संभावना हैं। अगर कोहरा छाता है तो किसानों के लिए यह राहत भरा होगाए क्योंकि तेज धूप के चलते गेहूं का दाना सही तरीके से पक नहीं रहा था। जहां पर गेहूं का दाना समय से पहले सूखने का डर बना हुआ। इसके चलते उत्पादन में कमी आने की संभावना हैं। 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम ने ली करवट 

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अचानक हरियाणा, पंजाब, दिल्ली में मौसम ने करवट ली हैं और तेज हवा चलने के कारण ठंड का अहसास होने लगा हैं। सुबह और शाम के वक्त ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों में ठंड में और भी ज्यादा इजाफा हो सकता है।

भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के अनुसार आठ फरवरी को हरियाणा के कई जिलों में धुंध छाने की उम्मीद हैं। इसके बाद नौ फरवरी को बारिश सक्रिय हो जाएगी और यह 11 फरवरी तक सक्रिय रहेगी। इस दौरान हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। बारिश होते ही अचानक ही तापमान में गिरावटी आएगी और थोड़े दिन गर्म मौसम के बाद अब फिर से सर्दी का अहसास होने वाला हैं।