वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय, हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम

हरियाणा के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने वाला हैं। फिलहाल अचानक ही तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा हैं, लेकिन अब फिर से मौसम में बदलाव होने वाला हैं और वर्षा की संभावना हैं।
आने वाले दो दिन में हरियाणा में फिर से हल्की बारिश होने की संभावना हैं। बारिश के साथ तेज हवा चलने के कारण तापमान में फिर से गिरवाट दर्ज की जाएगी। अब फिलहाल न्यूनतम तापमान दस डिग्री से ऊपर चल रहा हैं, लेकिन वर्षा होने के बाद फिर से दस डिग्री से नीचे आने की संभावना हैं। बुधवार को हरियाणा में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना हैं। 19 फरवरी को बादल छाए रहने व तेज हवा चलने की उम्मीद हैं।
हरियाणा कृषि विभाग हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार 20 फरवरी को उत्तर व दक्षिण पश्चिम हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना हैं। इस दौरान रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 21 फरवरी को फिर से मौसम खुश्क हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो गया हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान से पूर्व की तरफ बढ़ रहा हैं। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होगी।
इसका असर मैदानी क्षेत्र में देखने को मिलेगा। जहां पर तेज हवा के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी। हरियाणा में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलाने की संभावना हैं। इस दौरान हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की तरफ रहने की उम्मीद हैं। हल्की बारिश और ठंडी हवाएं इस अवधि में देखी जा सकती हैं।
फिलहाल तेज धूप के चलते गेहूं की फसल पर असर पड़ रहा हैं। किसानों को अचानक ही गेहूं की फसल पकने का डर हैं। इसके कारण गेहूं के उत्पादन में कमी आ जाएगी, लेकिन एक बार फिर से बदले मौसम के बाद किसानों को गेहूं के उत्पादन बढ़ने की उम्मीद हुई हैं।