हरियाणा

हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी ! आधे से ज्यादा हरियाणा में येलो अलर्ट जारी !

हरियाणा में मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं तेज़ हवाएं- कही उमस भरी गर्मी-कहीं धुआंधार बारिश। मौसम के मिजाज का हरियाणा में हर पल नया अवतार देखने में आ रहा है।

हरियाणा में मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है। कहीं तेज़ हवाएं- कही उमस भरी गर्मी-कहीं धुआंधार बारिश। मौसम के मिजाज का हरियाणा में हर पल नया अवतार देखने में आ रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने हरियाणा के अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले 5 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले पांच दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन बारिश हो सकती है।  उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।  इसमें से 26 औऱ 27 जून को कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार है।

1।

हरियाणा में राडोर, अम्बाला, कालका,बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में मेघगर्जन/आकाशीय बिजली/अचानक तेज़ हवा/आंधी

(40-60 KMPH) की संभावना !

2।

फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना,होडल, हथीन, नूह, पलवल, तावडू, बल्लबगढ़, सोहना, गुरुग्राम, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनीना, भद्रा,लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी,बावल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़,बेरी खास, सांपला, रोहतक,फरीदाबाद,खरखौदा,

सोनीपत,गन्नौर,समालखा,बापोली,घरोंदा,करनाल,इंद्री,राडोर,महम,गोहाना,इसराना,सफीदों,पानीपत,असंध,नीलोखेड़ी,थानेसर,शाहाबाद,अम्बाला,कालका, बराड़ा,जगाधरी में मेघगर्जन/आकाशीय बिजली/अचानक तेज़ हवा/आंधी (30-40 KMPH) की संभावना !

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की हरियाणा में मानसून की एंट्री होने वाली है।

ये भी पढ़ें:   Today Gold Price: सोने की कीमत में हुई रिकॉर्ड तोड़ते तेजी, 6 महीने का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें ताजा रेट
Back to top button