वायरल

Multiple Hearts: दुनिया के अनोखे जीव, इनके पास है एक से ज्यादा दिल, जानकर रह जाओगे हैरान

Multiple Hearts: इस दुनिया में इंसानों के साथ-साथ कई लाखों-करोड़ों जीव-जंतु भी पाए जाते है। तो ऐसे में इन सबको जीवित रखने में दिल का बहुत बड़ा महत्व होता है। अगर शरीर में दिल न हो तो इसके बिना जीवित रहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

शरीर में दिल का सबसे मुख्य काम खून को साफ रखना होता है। जैसा की सभी लोग जानते है कि हर जीव के पास जीने के लिए केवल एक ही दिल होता है। लेकिन आज हम आपको बताते है कि इस धरती पर कई ऐसे जीव भी हैं, जिनके पास एक से अधिक दिल होते है। जी हां… इतना ही नहीं कुछ जीव तो ऐसे भी हैं जिनके पास दो ज्यादा दिल है। अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि वे कौन से जीव हैं।

ऑक्टोपस: ऑक्टोपस इन्हीं में से एक है। ऑक्टोपस के तीन दिल और नौ दिमाग होते हैं। चौंकाने वाली बात यह भी है कि इनका खून भी नीले रंग का होता है, इसलिए ये जीव बाकी जीवों से काफी अलग होता है। हालांकि इसकी कई प्रजातियां केवल 6 महीने में ही मर जाती है।

केंचुआ: इस जीव के पास भी एक से ज्यादा दिल होते हैं। इने हार्ट सिस्टम को ‘एरोटिक आर्च’ कहा जाता है, जो पंपिंग ऑर्गन की तरह काम करता है और पूरे शरीर में ब्लड सप्लाई करने का काम करता है।

स्क्विड मछली: इसके पास एक तो पूरे शरीर में खून सप्लाई करने का काम करती है। वहीं, दो हार्ट की मदद से गिल्स में ऑक्सीजन पंप करते हैं।

कॉकरोच: इनके पास एक ही दिल में 13 चैंबर होते हैं। यह माना जाता है कि इनके पास भी एक से ज्यादा दिल होता है। अगर किसी कारण से इनके दिल का एक चैंबर चोटिल हो जाए तो इसकी जान नहीं जाती है।

हैगफिश मछली: इस मछली के पास 4 दिल होते हैं, जो खून को नसों में अलग-अलग जगह सप्लाई करते हैं।

multiple hearts, creatures have more than one, hearts of multiple

Sudesh Poonia

मैं पत्रकार सुदेश पूनियां, पिछले साढ़े तीन साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। पिछले काफी समय से डिजीटल मीडिया और You Tube Dharatal News चैनल पर कार्यरत हूं। मेरा हरियाणा की राजनीति और खबरों में काफी अनुभव है।
Back to top button