Salman khan attack case : सलमान खान की हत्या के प्रयास मामले में नवी मुंबई पुलिस की हरियाणा में दबिश, 1 बदमाश पकड़ा

Parvesh Mailk
2 Min Read
Navi Mumbai Police raids Haryana in Salman Khan attempt to murder case, 1 criminal caught

Salman khan attack case : हरियाणा में भिवानी सीआईए स्टाफ-2 व नवी मुंबई पुलिस की टीम ने रविवार रात को एक जॉइंट ऑपरेशन के तहत अभिनेता सलमान खान की हत्या प्रयास मामले में वांछित आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया है। भिवानी के गांव तिगड़ाना निवासी आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए नवी मुंबई पुलिस को सौंपा गया है।

भिवानी सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के इंचार्ज निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman khan attack case) को जान से मारने की धमकी देने के मामले में वर्ष 2024 में थाना पनवेल सिटी नवी मुंबई में मामला दर्ज किया गया था।

जिसके तहत नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी।

 

सलमान खान के घर की थी रैकी
आरोपियों द्वारा अभिनेता सलमान खान (Salman khan attack case) के घर व फार्म हाउस की रैकी कर हत्या की योजना बनाई गई थी। भिवानी सीआईए स्टाफ -2 को नवी मुंबई पुलिस से सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपियों की साजिश में भिवानी के गांव तिगड़ाना, निवासी एक व्यक्ति की भी भूमिका है।

ये भी पढ़ें :   Haryana police transfer list : हरियाणा में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

सीआईए स्टाफ -2 भिवानी की टीम व नवी मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने आज रात को भिवानी से इस मामले में एक आरोपी को काबू किया है। टीम द्वारा काबू किए गए आरोपी की पहचान गांव तिगड़ाना निवासी दीपक उर्फ जोनी पुत्र हवा सिंह के रूप में हुई है।

 

दीपक काफी समय से रहता था नवीं मुम्बई
आरोपी दीपक कई वर्षों से नवी मुंबई में रहता था। वहीं सलमान खान (Salman khan attack case) के घर व फार्म हाउस की रैकी व हत्या की योजना बनाने वाले आरोपियों के संपर्क में था। आरोपी दीपक को नवी मुंबई पुलिस को सौंपा दिया गया है।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।