farmer protest news : दिल्ली रवाना होने वाले किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, अब 8 मार्च को देशभर से शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचेगी महिलाएं, जानें पूरी डिटेल

Parvesh Mailk
2 Min Read
केंद्र का ऐलान कपास और जूट के दाम MSP से नीचे आए तो सरकार खरीदेगी किसानों की फसल 1

farmer protest news : अपनी मांगों को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसान बॉर्डरों पर डटे हुए हैं। 6 मार्च यानि बुधवार को किसानों ने दूसरे राज्यों के किसानों को बीना ट्रैक्टर ट्रॉली के दिल्ली कूच करने का आह्वान किया था। इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर (farmer protest news) मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली कूच के लिए रवाना हुए किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बुधवार को किसान नेता सरवण सिंह पंधेर, मनजीत सिंह घुमान, अमरजीत राडा, सतनाम सिंह बागड़ी और अधिवक्ता अशोक बल्हारा ने प्रेस वार्ता की। सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय कामगार महिला दिवस पर देशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खनौरी मोर्चो में पहुंचेंगी। मंडल आर्मी का एक समूह पहले ही उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से ट्रेन से दोपहर बाद साढ़े 3 बजे जंतर-मंतर पहुंच चुका है।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर (farmer protest news) ने कहा कि राजस्थान के 12 जिले के धर्मा धाकड़ और उनके 50 सहयोगियों को कल रात राजस्थान में भाजपा की राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया था और वे अभी भी पुलिस हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें :   Coast Guard Navik Recruitment : नेवी में नौकरी का सुनेहरा मौका, नाविक जीडी भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

 

जंतर-मंतर पर धारी 144 लागू

बता दें कि मध्यप्रदेश के कई जिलों से जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हुए है, कल भी कुछ जत्थे रवाना होंगे। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से भी लोग ट्रेनों से निकले हैं। वहीं, जंतर-मंतर पर सरकार ने धारा 144 लगा रखी है। हालांकि जो किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहले से धरना दे रहे हैं, वे यहीं बैठ रोष प्रकट करेंगे।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।