Rain alert : हरियाणा में बारिश का 3 दिन का येलो अर्लट, इन क्षेत्रों में होगी बारिश

Parvesh Mailk
4 Min Read
हरियाणा में बारिश का तीन दिन का येलो अर्लट इन क्षेत्रों में होगी बारिश

Rain alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शीत लहर की स्थिति के बीच बारिश की भविष्यवाणी हैं। हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए येलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मैदानी इलाकों में दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आने से दिल्ली व हरियाणा में 31 जनवरी और 1 फरवरी को हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है।

 

उत्तर भारत मे जारी 2 महीने के सूखे और ठंडे मौसम का अंत करने 3 WD आने वाले हैं। एक तो कल से ही असर दिखाएगा, जिसके कारण लद्दाख, कश्मीर, जम्मू औऱ हिमाचल में बारिश/बर्फबारी बड़े पैमाने पर होनी शुरू होगी।साथ मे कल पंजाब, राजस्थान में भी शाम बाद से बरसात की गतिविधियां जोर पकड़ेगी। हालांकि शुरुआत हल्की होगी मगर आने वाले दिनों में तीव्रता में बढ़ोतरी होगी।

 

हरियाणा में कल दिनभर बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। जिसके बीच मे दोपहर बाद से कही-2 फुहारे गिर सकती है। राज्य में मोसम देर रात व अलसुबह के समय बदलेगा। जब पंजाब से आते हुए बरसाती बादल हरियाणा के उत्तर व पश्चिमी इलाकों यानी हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत सहित मध्य हरियाणा को कवर करेंगे। राज्य के इन हिस्सो में कल देर रात व परसो सुबह हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश के साथ ओले भी गिरने की प्रबल सम्भावना है।

ये भी पढ़ें :   Summer Holiday plan : आप बच्चाें की गर्मियों की छुट्टी में हरियाणा में ही घुमने का प्लान बना रहा है, ये पांच जगह है जो छुट्टियों के लिए बेहत्तर है

 

दिल्ली-एनसीआर और दक्षिण हरियाणा में बारिश परसों सुबह बाद से शुरू होने की संभावना है। लेकिन कल इन इलाकों में मौसम लगभग साफ और आंशिक बादलवाही वाला ही रहेगा, कहीं बारिश की संभावना नहीं है। दक्षिण हरियाणा और उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश के दौर बिखरे हुए होंगे। इन इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कुछ जगह तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी संभव है।

 

मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश का दौर बनने की संभावना है, जिससे 30 और 31 जनवरी को उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने आगाह किया कि अगले दो दिनों तक उत्तर प्रदेश और बिहार में बहुत घना कोहरा और गंभीर ठंडे दिन (Rain alert)  की स्थिति रहने की संभावना है, उसके बाद धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।

 

ये भी पढ़ें :   Haryana News : हरियाणा में 4 हजार से अधिक गांवों के किसानों को राहत, सरकार ने समाप्त कर दिया ये बड़ा कानून

कोहरे की स्थिति

आईएमडी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “कोहरे की स्थिति देखी गई ! उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा; बिहार के अलग-थलग इलाकों में; पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा; राजस्थान, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्का कोहरा देखने को मिल रहा।”

मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर के कुछ इलाकों में आने वाले तीन दिन बारिश हो सकती है, इसके बाद मौसम सुहावना हो जाएगा।

Share This Article
Follow:
मेरा नाम प्रवेश है, मैने पिछले साल जनवरी 2023 में मास्टर ऑफ आर्ट जर्नलिजम मासकॉम किया है, तभी से क्लिनबोल्ड से कंटेंट राइटर के तौर से जुड़ा हुआ हूं। इससे पहले पंजाब केसरी में दो महिने कंटेट राइटर का कार्य किया हैं। इसके अतिरिक्त लेखक के तौर पर सामाजिक आर्टिकल और काव्य- संग्रह में भी सक्रिय रहता हूँ।