Ashok tanwar : हरियाणा की राजनीति की बड़ी खबर, अशोक तंवर ने आप से दिया इस्तीफा, भाजपा में जाने की तैयारी
Jan 18, 2024, 15:11 IST

Ashok tanwar : हरियाणा की राजनीति के लिए बड़ी खबर हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अशोक तंवर ने अपना इस्तीफा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजा है। अशोक तंवर ने इस्तीफा देने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट किया है। आपको बता दें कि अशोक तंवर की पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत हुई थी। उसके बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि अशोक तंवर कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पिछले कई दिनों से आम आमदी पार्टी के नेता भी अशोक तंवर से संपर्क करके वहीं पर रुकने के लिए बोला जा रहा था, लेकिन अशोक तंवर ने आखिरकार अपना इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि वह कल दिल्ली या चंडीगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा अशोक तंवर को लोकसभा चुनाव में उतार सकती हैं। इसलिए उनको भाजपा में शामिल किया गया है। ये है अशोक तंवर का पत्र 👇👇 
