Movie prime

Birender singh congress entry : बृजेंद्र के बाद बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में जल्द एंट्री, हिसार लोकसभा सीट और हुड्डा को लेकर कही ये बड़ी बात

 
Birender singh congress entry : बृजेंद्र के बाद बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में जल्द एंट्री, हिसार लोकसभा सीट और हुड्डा को लेकर कही ये बड़ी बात
Birender singh congress entry : हरियाणा के गोहाना में पहुंचे बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अगर कार्यक्रम रखा तो उनके साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होंगे। अगर दिल्ली में ज्वाइनिंग हुई तो कई हजार लोगों के साथ जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। इसके अलावा आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में मजबूती देने का काम करेंगे। हालांकि कल भी कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।   हिसार से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा बीजेपी-जेजेपी गठबंधन टूटने पर कहा कि जिस दिन बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटा और नई सरकार बनी गठबंधन न होते हुए भी गठबंधन नजर आ रहा था। जेजेपी पार्टी भाजपा की बी टीम नहीं बल्कि जेजेपी बेंच पर बैठने वाली भाजपा की रिजर्व टीम है। बृजेन्द्र के सोनीपत लोकसभा से चुनाव लड़ने को लेकर बीरेंद्र सिंह बोले कि पार्टी जहां का भी निर्णय करेगी वो चुनाव लड़ेंगे, लेकिन वो सिटिंग सांसद होने के कारण प्राथमिकता हिसार की रहेगी।   बेटे बृजेंद्र पर बोले बीरेंद्र सिंह अपने पुत्र बृजेंद्र के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके बेटे के लंबे समय से मन में ऐसा था कि भाजपा की विचारधारा अनुरूप मेल नहीं खाती थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा है और कांग्रेस में वे 42 साल रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि वो जिस माहौल में रहे हैं, वहां पर कांग्रेस ही कांग्रेस रही है। वहीं आज की राजनीति का ऐसा समय आ गया है की खुशामद करने पर ये कहा जाता है कि उससे बढ़िया कोई आदमी नहीं है।   वहीं बीरेंद्र सिंह ने कहा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ उनका कोई भी मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा है कि उनके बेटे के लंबे समय से मन में ऐसा था कि भाजपा की विचारधारा अनुरूप मेल नहीं खाती थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों अलग-अलग विचारधारा है और कांग्रेस में वे 42 साल रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा है कि वह जिस माहौल में रहे हैं। वहां पर कांग्रेस ही कांग्रेस रही है। वहीं आज की राजनीति का ऐसा समय आ गया है की खुशामद करने पर यह कहा जाता है कि उससे बढ़िया कोई आदमी नहीं है।